फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर बनवाए गए 61 शस्त्र लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन में बड़ा खुलासा हुआ है। ऊपरकोट कोतवाली इलाके के ऐसे 61 लाइसेंसी सामने आए हैं, जिनका मूल निवास का पता गलत निकला है। इन सभी के लाइसेंस एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल की कोर्ट से निलंबित कर दिए गए हैं। अब इन लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाइसेंसी जारी होने के समय लगाई गई रिपोर्ट पर भी उठे सवाल
शस्त्र लाइसेंस जारी होने के समय पुलिस से लेकर तहसील प्रशासन स्तर पर तमाम तरह की सत्यापन रिपोर्ट लगाई जाती हैं। इन रिपोर्ट में एक रिपोर्ट पुलिस थाना स्तर से निवास के संबंध में भी लगाई जाती है। अब इनके पते फर्जी पाए गए हैं तो इस रिपोर्ट पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, पुलिस का इसमें अपना पक्ष यह है कि आवेदन के समय यह लोग दर्ज कराए पते पर ही रहते थे, बाद में इन्होंने अपना घर बदल लिया।
कोतवाली ऊपरकोट में इनके लाइसेंस किए गए निलंबित
राय किशन सक्सेना, अली मुल्ला, भीकम सिंह, राधेश्याम, नसीर अहमद, मुख्तार अहमद, लोकेश, कुंवरपाल सिंह, विनोद कुमार, भगवानदास, खुसरो इलाही, अली हसन, इज्जत अली, मो. असलम, नेत्रपाल, चंद्रभान, शमी मोहम्मद, राकेश कुमार, महावीर प्रसाद, मो. रमजान खान, मो. फैसल अली, अहमद, नेम सिंह, जफर आलम, अशोक कुमार चौधरी, दीनानाथ, रामवीर सिंह, रूपकिशन वर्मा, श्यौराज सिंह, रफत अली, जयप्रकाश, इफ्तिवार अहमद, अबरार अहमद, बनी मोहम्मद, प्रेमपाल सिंह, मो. साजिक, सोमप्रताप सिंह, रवि प्रकाश शर्मा, अब्दुल रहीम, सुभाष सिंह, बद्री प्रसाद, मो. कदीर, मुकेश कुमार गौड़, प्रकाशचंद, बिशन गोपाल, अनिल कुमार, कप्तान सिंह, रामबहादुर, अब्दुल गनी, राजेश कुमार, विद्यारतन अग्रवाल, हसन खान, मैनुद्दीन, सूरजपाल शर्मा, शाहिद परवेज, बिहारीलाल, राधे श्याम, रहीश अहमद, अमीर अहमद, रोशनलाल, खपेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें