फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: खेत में हुआ दुष्कर्म, घर लौटी युवती ने अवसाद में आकर दी जान, आरोपी फरार

Fri, 11 Jun 2021 03:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर लौटी युवती इस घटना से इस कदर अवसाद में आ गई कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ अतरौली और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवती अपने घर पर एक कमरे में पंखे से लटकती मिली। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता, एसओ अकराबाद रामवकील सिंह व कस्बा प्रभारी सोहनलाल वर्मा पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। 

मृतका के भाई ने आरोपी गणेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसकी 18 वर्षीय बहन खेत से चारा लाने गई थी। वहीं आरोपी गणेश ने उससे दुष्कर्म किया। घर लौटी बहन गुमसुम हो गई। खाना-पीना छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बुधवार की रात मां व भाई ने उदासी का कारण पूछा तो वह रो पड़ी। खेत में दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। रात में परिवहन सुविधा न होने के कारण परिवार के अन्य लोगों ने अगली सुबह थाने में शिकायत करने की सलाह दी, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवती का शव कमरे में पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। इधर, पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। 

सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता ने कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें