फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

Sat, 09 Jan 2016 01:44 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा शर्तों के उल्लंघन के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (एसबीआई एवं इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर) के अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से क्लीयरिंग हाउस सस्पेंड कर दिया गया। हड़ताल से करीब 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। सुबह में बैंककर्मियों ने इलाहाबाद बैंक शाखा से पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। हड़ताल के कारण एसबीआई मुख्य शाखा स्थित क्लीयरिंग हाउस सस्पेंड करना पड़ा, जिसके कारण करीब 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
महानगर एवं जनपद के अधिकतर शाखाओं में अधिकारी तो पहुंचे लेकिन कर्मचारियों के नहीं आने के कारण बैंकिंग सेवा बुरी तरह प्रभावित हुईं। हड़ताल का असर एटीएम पर भी देखने को मिला और ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारों का कहना है कि शनिवार एवं रविवार का अवकाश होता है इसके कारण शुक्रवार को हड़ताल ज्यादा प्रभावी साबित हुई।  
विज्ञापन

पीएनबी मुख्य शाखा के पास आयोजित सभा में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला मंत्री वीके शर्मा ने कहा कि एसबीआई में प्रबंधन एवं एसबीआई यूनियन के मध्य आंतरिक समझौते के आधार पर सेवा शर्तें के विभिन्न प्रारूप हैं। यह समझौता अन्य बैंकों पर लागू नहीं होता। किंतु प्रबंधन एसबीआई की शर्तों को पांच सहयोगी बैंकों में जबरन लागू करना चाहते है, जो कि गैर कानूनी एवं सेवा शर्तों का उल्लंघन है। 
यूनियन के अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि एसबीआई सहयोगी बैंकों का स्वामी नहीं बल्कि एक अंश धारक है। सहयोगी बैंक स्वयं में एक पृथक अस्तित्व रखते हैं और हमारे देश के अन्य सार्वजनिक बैंकों का भाग है। रैली में केसी शर्मा, हरपाल सैनी, शर्मीला कुलश्रेष्ठ, सुनील मेहरोत्रा, वीके मौर्या, आरपी सिंह, सत्यपाल, रामगोपाल, डीसी बंसल, अनिल गुप्ता, राजकुमार, पीके गुप्ता, पंकज शर्मा, पवन कुमार, ममता पारासर, आरसी मौर्या, वीके मित्तल, पवन प्रकाश, ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, सुधा शर्मा, दुर्गेश शर्मा आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें