फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अलीगढ़ में 62.95 फीसदी मतदान, 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Sat, 27 Apr 2024 01:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर शाम ईवीएम में 14 प्रत्याशियों का भाग्य कैद होने के बाद उन्हें धनीपुर मंडी परिसर में जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। 
विज्ञापन
महिला मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महाउत्सव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया। सूरज की तपिश, उत्साह की कमी और मतदान के प्रति निराशा का असर साफ दिखा। यही वजह रही कि अपना सांसद चुनने के लिए अलीगढ़ लोकसभा सीट पर कुल 56.62 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। पिछली बार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 62.95 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में लगभग 6.33 फीसदी मतदान कम हुआ है। इस तरह से लगभग 1.14 लाख मत इस बार कम पड़े। बरौली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 58.40 व अतरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 54.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुबह से ही पुलिस-प्रशासनिक अमला ईवीएम में गड़बड़ी और मतदान बहिष्कार जैसी सूचनाओं पर दौड़ता रहा। जिसके चलते कई जगह मतदान देरी से शुरू हुआ। कुछ जगहों पर फर्जी मतदान की सूचनाओं ने विवाद की स्थिति उत्पन्न की। मगर पुलिस ने उन सूचनाओं पर तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देर शाम ईवीएम में 14 प्रत्याशियों का भाग्य कैद होने के बाद उन्हें धनीपुर मंडी परिसर में जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। 

सुबह सात बजते ही अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: खैर, बरौली, अतरौली, शहर व कोल में मतदान शुरू हो गया। इसके लिए जिले में कुल 1049 मतदान केंद्र पर 2121 मतदेय स्थल बना गए थे। इनमें 21 पिंक बूथ, सात दिव्यांग बूथ, 35 मॉडल बूथ शामिल थे। इस सीट पर कुल 19,97,122 मतदाता हैं। तीन दलीय सहित 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान की शुरुआत मॉक पोल से हुई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा। जैसे ही धूप तेज हुई तो मतदान प्रतिशत धीमा होने लगा। दोपहर बाद तक इसका असर दिखा। यही वजह रही कि पुलिस प्रशासन व राजनीतिक दलों के तमाम प्रयासों के बाद भी मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 का आंकड़ा नहीं छू सका। शाम छह बजे तक कुल 56.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सुबह से जिले के तीन दर्जन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं, जिन्हें सूचना पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि टीमों ने पहुंचकर या तो दुरुस्त कराया या बदलवाया। इसके बाद उन केंद्रों पर मतदान शुरू हो सका। इसके अलावा जिले के टप्पल के गांव लालगढ़ी, कोल के हैवतपुर सीया, सीयपुर, खैर के गढ़ी नगला स्यौराम व बरौली-अतरौली के एक-एक गांवों मतदान बहिष्कार की सूचनाओं पर पुलिस प्रशासनिक टीमें दौड़ीं। जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह मतदान शुरू कराया। कई जगहों से फर्जी मतदान की अफवाहें भी उड़ीं। 

अतरौली में फर्जी मतदान व धीमी गति से मतदान की अफवाह पर खुद डीएम को एक्स पर पोस्ट के जरिये खंडन करना पड़ा। शहर के काजीपाड़ा में फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा हुआ। यहां से पुलिस एक युवक को पकड़ कर ले गई। बाद में उसे हिदायत देकर छोड़ा गया। इसी तरह कई जगहों पर मोबाइल मतदान केंद्र के अंदर ले जाने की रोकटोक पर हंगामा व फोर्स से नोकझोंक हुई। बड़ी संख्या में शहर व देहात में मतदाताओं के सूची से नाम गायब होने और मतदाता पर्ची न मिल पाने से मतदाता मतदान से वंचित रहे। इसे लेकर कुछ जगहों पर नोकझोंक भी हुई। इस तरह बिना किसी बड़े विवाद या झगड़े झंझट के मतदान निपट गया। 
विज्ञापन

इनकी किस्मत ईवीएम में बंद

01- बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी
02- सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी
03- हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बहुजन समाज पार्टी
04- मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी, समान अधिकार पार्टी
05- मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
06- राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
07- सतीश कुमार, स्वतंत्र जनताराज पार्टी
08- सुरेंद्र, मौलिक अधिकारी पार्टी
09- केशव देव उर्फ पंडित केशव देव गौतम,  निर्दलीय 
10- दिलीप शर्मा एडवोकेट, निर्दलीय
11- महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय
12- राजेश कुमार, निर्दलीय
13- सतीश कुमार, निर्दलीय
14- ज्ञानी राम, निर्दलीय

अलीगढ़ मतदान प्रमुख बिन्दु
  • अलीगढ़ में कुल 56.62 प्रतिशत मतदान
  • सुबह 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत 
  • 11 बजे तक 24.35 प्रतिशत 
  • 1 बजे तक 35.33 प्रतिशत 
  • 3 बजे तक 44.03 प्रतिशत 
  • 5 बजे तक 54.34 प्रतिशत 
  • 6 बजे तक 56.57 प्रतिशत 
  • मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत 
  • खैर में 55.39
  • बरौली में 58.4
  • अतरौली में  54.55
  • कोल में  57.35
  • अलीगढ़ में  57.49
  • वर्ष 2024 में 56.62 फीसदी मतदान
  • वर्ष 2019 में 62.95 प्रतिशत मतदान
  • 6.33 फीसदी मतदान कम हुआ मतदान
  • 1.14 लाख मत इस बार कम पड़े 
  • बरौली विधानसभा में सर्वाधिक 58.40 व अतरौली में सबसे कम 54.55 प्रतिशत मतदान हुआ
  • वर्ष 2019 के रिकार्ड से पिछड़े मतदाता, 6.33 फीसदी कम रहा मतदान
  • 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 4 जून को खुलेगा नतीजे का पिटारा
  • ईवीएम की खराबी और मतदान बहिष्कार की सूचनाओं पर दौड़ता रहा अमला
  • फर्जी मतदान की अफवाहों पर भी हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें