फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए 5585 करोड़ की योजना स्वीकृत

Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
मीटिंग - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ के आर्थिक समग्र विकास के लिये जिला ऋण योजना 2016-17 के अंतर्गत 5585 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। सबसे ज्यादा जोर कृषि एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर दिया गया है।
विज्ञापन

बैंकर्स की जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ धीरेंद्र सचान ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 915 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कुछ बैंकों के सीडी रेशियों पर अंगुली उठाते हुए संबंधित बैंक अफसरों को पुन: सत्यापन कर आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। बैंको को निर्देशित किया कि वह अपनी कार्ययोजना बनाकर शुरू से इन क्षेत्रों में ऋण वितरण प्रारंभ करें, जिससे जिला ऋण योजना का लक्ष्य पूरा हो सके और जनपद का बैंक सीडी (ऋण जमा अनुपात) रेशो बढ़ सके।
पशुपालन विभाग की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी भी कामधेनु योजना में काम बाकी है। उन्होंने सभी बैंकों को 31 मार्च तक अपना लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

इस दौरान केनरा बैंक  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धनीपुर की एलएसी की बैठक भी हुई। इस मौके पर एलडीएम शंकरलाल, उपायुक्त एनआरएलएम करूणापति मिश्र, सहायक निदेशक मत्स्य डा. महेश चौहान, महाप्रबन्धक नाबार्ड सुरेश चन्द्र  समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें