फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाके मोहल्ला पक्की सराय में विवादास्पद निर्माण कार्य को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और निर्माण के दौरान खड़ी की गई दीवार हटवा दी। मामला तनावपूर्ण होने के कारण वहां देर रात फोर्स तैनात कर दिया गया है। अचानक बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस पहुंचने से इलाके में खलबली गई। देखते ही देखते आगरा रोड की दुकानें के शटर भी गिरा दिए गए।
विज्ञापन

 पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को चेतावनी देकर भगा दिया। बता दें कि मोहल्ला पक्की सराय में एक कुआं है। इसे जोहरा वाला कुआं भी कहते हैं। इस कुएं पर कुछ तस्वीरें लगी हुई हैं। सोमवार की शाम एक पक्ष द्वारा कुएं पर दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसपर दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी। इसके कुछ देर बाद ही मौके पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियाें को देखकर मोहल्ले वालों में दहश्त फैल गई और घराें के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच पुलिस ने वहां खड़ी गई दीवार हटवा दी।  मौके पर विहिप के महानगर मंत्री तेजप्रकाश, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। उधर, दीवार खड़ी करने वालों की दलील है कि कुएं की वजह से यहां असुरक्षा रहती है। बच्चों के गिरने का भय बना रहता है। इसी वजह से दीवार लगवाई जा रही थी। जबकि प्रशासन ने इस दलील को नकार दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें