फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन यूनिटों से हो रहा 540 मेगावाट बिजली का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की चार यूनिटों में से फिलहाल तीन से ही बिजली उत्पादन हो रहा है। इस तरह तीनों यूनिटों से कुल 540 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर नौ नंबर यूनिट करीब दो माह से बंद है। सात नंबर यूनिट की क्षमता 110 मेगावाट है, लेकिन इससे 64 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। आठ नंबर यूनिट 250 मेगावाट की क्षमता के मुकाबले 130 मेगावाट तथा दस नंबर यूनिट 660 मेगावाट की क्षमता के मुकाबले 346 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। चारों यूनिटें पूरी क्षमता से चलें तो कुल 1270 मेगावाट उत्पादन हो सकता है। नौ नंबर यूनिट अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें