फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सा से जटिल रोगों का सरल इलाज संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होम्योपैथिक एसोसिएशन द्वारा रविवार को होम्योपैथी के जनक डा. हैनीमैन की जयंती पर मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसोसिएशन के सचिव डा. रजत सक्सेना ने बताया कि डा. हैनीमैन की 264वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक आगरा के डा. पवन पारीक मौजूद रहे। शुभारंभ करते हुए डा. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

डा. अशोक गुप्ता व डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि डा. पवन लाइफ स्टाइल डिजीजिस पर लोगों को जागरूक किया गया। डा. पारिक ने कहा कि आजकल हम लोगों का रहन सहन काफी बदल गया है। जिससे हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, डिप्रेशन, किडनी फेल जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इन सभी रोगों का होम्योपैथी में सरल इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें रिया सक्सेना और स्तुति को को पुरस्कृत किया। डा. दृषित व डा. भूमिका माहेश्वरी को होम्योपैथिक चिकित्सक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को सम्मानित किया। इस मौके पर जेलर आर के सिंह, डा. डीके सिंह, डा. डीके वर्मा, डा. पीके दास गुप्ता, डा. अशोक वशिष्ठ, डा. पीके दास गुप्ता, डा. सुनील गुप्ता, मुकेश चंद्रा, डा. पूनम बत्रा, डा. विनीत गौड़, डा. एम एल दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें