न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (वीसीटीएम) को उप्र राज्य प्रवेश परीक्षा 2019 का नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया। रविवार को बीटेक, बीफार्मा, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एमसीए में प्रवेश के लिए उप्र राज्य प्रवेश परीक्षा हुई।
पहली पाली में 9 बजे से 11 बजे एम.टेक, एम.फार्मा, लेटरल एंट्री की प्रवेश परीक्षा हुई। 696 में से 634 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में सुबह 11:30 बजे से 2:30 बजे तक बी.टेक की परीक्षा हुई।
1126 में से 1011 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एमबीए, एमसीए, बी.टेक आर्किटेक्चर की परीक्षा हुई। इसमें 503 में से 395 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संस्था के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने बताया कि परीक्षा के बाबत कड़े बंदोबस्त किए गए थे। विवि की ओर से प्रो. एमके झा व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
परीक्षा कराने में निदेशक डॉ. उदय शंकर, डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. नसीम अहमद खान, प्रदीप कुमार शर्मा, नूरुल बशर, ललित मोहन गुप्ता, विशालदीप गुप्ता, जयकिशन सिंह, उमरदराज खान, दीपक गुप्ता, रणविजय सिंह, डॉ. अजय कुमार माहौर, संजीव कुमार सारस्वत, अजमत अली खान, सचिन वार्ष्णेय, डॉ. अतुल कुमार सिंह, आकाश प्रकाश का योगदान रहा।