फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी इलाके के गोपलेशपुरम में स्थित एक पतंजलि कंपनी के प्रोडक्टों से भरे गोदाम में गुरुवार रात को आग लग गई। आग के कारण गोदाम के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास रहने वाले लोग भयभीत हो गए। उन्होंने फोन कर गोदाम मालिक को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे गोदाम मालिक ने अग्निशमन विभाग को मदद के लिए बुलाया। सूचना पर पहुुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गोदाम स्वामी अजीत सिंह चौधरी निवासी रामघाट रोड, पीएसी ने बताया कि पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करते हैं। इसके साथ ही शहर में उनके पतंजलि मेगा स्टोर भी हैं। इसके चलते कंपनी के प्रोड्क्टों का भंडारण करने के लिए गोदाम बना रखा है। गुरुवार रात को गोदाम में तकरीबन 11:30 बजे आग लग गई। पड़ोसियों ने गोदाम से धुआं उठता देख फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना पर मैंने तुरंत दमकल कर्मियों को मदद के लिए फोन किया। लगभग 15 मिनट में पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाने तक गोदाम के अंदर रखा सारा माल जल गया था। आग शार्ट सर्किट के कारण लग थी, जिसने लाखों का माल स्वाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें