फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक बस विहीन रहा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हनुमान जयंती के कारण जगह-जगह लगे भंडारे एवं हनुमान जी की शोभायात्रा कारण के घंटो तक आगरा-मथुरा रोड जाम रहा। भंडारों एवं हनुमान डोला के कारण जाम में घंटो तक रोडवेज की बसें फंसी रही। इसका असर गांधी पार्क बस अड्डे पर साफ दिखाई दिया। बस अड्डे पर बसों के अभाव के कारण करीब दो घंटे तक आगरा एवं मथुरा मार्ग की सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


हनुमान जयंती के कारण महानगर में जगह जगह भंडारे लगे। इन भंडारों के कारण सासनी गेट से गांधी पार्क तक जाम के हालात बने रहे। करीब दो घंटे तक मथुरा एवं आगरा जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर चलने वाली बसें भी इसके कारण प्रभावित रही। जाम में फंसी बसें गांधी पार्क बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पाई। इधर, मतदान खत्म होने के बाद गांधी पार्क बस स्टैंड सवारियों की भीड़ लग गई। बस स्टैंड के शिफ्ट इंचार्ज मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे तक मथुरा एवं आगरा रोड प्रभावित रहा। जाम के कारण गाड़ियों की कमी तो हुई, लेकिन राजस्थान एवं कौशाम्बी डिपो की गाड़ियों ने भीड़ को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने में काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें