फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2644 विद्यार्थियों में 393 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन से ही अलीगढ़ जिले में परीक्षार्थियों का गैरहाजिर रहना जारी है। अब तक हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाओं में 36 प्रतिशत तक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। इस स्थिति के बावजूद गुरुवार को आयोजित छोटी परीक्षाओं में भी परीक्षार्थी गायब रहे। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल व इंटर की गुरुवार को आयोजित पांच परीक्षाओं में 5337 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4469 ने परीक्षा दी और 868 गैरहाजिर रहे। इसके तहत हाईस्कूल में जहां चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटर के 864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।


बता दें कि पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल की रंजन कला की परीक्षा में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जो अनुपस्थित रहे। इसी पाली में आयोजित इंटर की शस्य विज्ञान व्यवसायिक परीक्षा में पंजीकृत 10 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा। कंप्यूटर की परीक्षा में 133 में से 6 ने परीक्षा छोड़ी। जबकि दूसरी पाली में आयोजित हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा में तीन में से सिर्फ एक परीक्षार्थी ही उपस्थित रहा। इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र परीक्षा में 5189 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 4332 ने परीक्षा दी और 857 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों पर सही नहीं मिल रहा है सीटिंग प्लान
जबकि दो परीक्षा केंद्रों के उल्टे कर दिए सीसीटीवी कैमरे
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को आयोजित परीक्षा में नौरंगीलाल जीआईसी में बनाए गए सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम ने एक ऐसे परीक्षा केंद्र को पकड़ा, जिसका सीटिंग प्लान सही नहीं था। इसके अलावा दो परीक्षा केंद्र ऐसे भी पकड़ में आए जिनके कक्षों में सीसीटीवी कैमरे उल्टे लगे हुए थे। इस संबंध में कंट्रोल रूम प्रभारी ने डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को रिपोर्ट भेज दी है। डीआईओएस ने इस संबंध में बताया कि रिपोर्ट के आते ही इन सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज तलब किए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम से शिक्षकों ने परीक्षा के दौरान एकाएक खैर के भगवती देवी इंटर कालेज मानपुर खैर परीक्षा केंद्र पर बच्चों का सीटिंग प्लान अजीब दिखा। इन परीक्षा केंद्रों को बारीकि से देखा गया तो पता चला कि बच्चे काफी पास-पास बैठे हुए थे। प्रभारी ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को फोन कर सीटिंग प्लान सही करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षकों को दो कैमरे के फुटेज उल्टे दिखने लगे। जैसे ही जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि अतरौली के रामचरन जनकल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्यानपुर व इगलास के बैदिक उच्चतर माध्यमिक नगला विरखू के सीसीटीवी फुटेज उल्टे दिख रहे थे।
विज्ञापन




जिससे परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की गतिविधी देखने में असुविधा हो रही थी। इस संबंध में भी दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे सही कराने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम से इस संबंध में डीआईओएस को रिपोर्ट कर दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि संबंधित परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज मंगाए जाएंगे। फुटेज में अगर अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें