फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी की जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी की 11.50 करोड़ की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ विभागीय अफसरों ने थाना हरदुआगंज में एफआईआर दर्ज करा दी है। इस मामले में बालाजी गेस्ट हाउस स्वामी हीरालाल चौधरी के खिलाफ देर सायं मुकदमा दर्ज हो गया। ईद के अवकाश के बाद बचे हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यूपीएसआईडीसी की खसरा नंबर-243, 245, 263, 264 मौजा हरदुआगंज में 16750 वर्ग मीटर जमीन है। इस जमीन पर एक भूमाफिया ने चंद वर्षों पूर्व कागजों में हेरफेर कर बालाजी गेस्ट हाउस का निर्माण करा लिया।
विज्ञापन


यही नहीं पीछे के हिस्से में एक फैक्ट्री भी खोल ली। पिछले दिनों यूपीएसआईडीसी के अफसरों ने डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाए गए गेस्ट हाउस का कुछ हिस्सा तुड़वा दिया।
विज्ञापन


देर सायं हो जाने के कारण गेस्ट हाउस की दोमंजिला इमारत को गुरुवार को तुड़वाने का निर्णय हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने इस मामले में यूपीएसआईडीसी के आरएम टीके राय को भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये थे।

उन्होंने बताया कि यूपीएसआईडीसी के अफसरों ने मंगलवार देर सायं बालाजी गेस्ट हाउस स्वामी हीरालाल चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें