भाभी जी घर पर हैं सीरियल के कलाकार शहर में आज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। महर्षि बाल्मीकि महोत्सव मेला समिति का मेला हीरालाल बारह सैनी इंटर कालेज प्रांगण में आज लगेगा। मेला का शुभारंभ समिति के संरक्षक एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया फीता काटकर करेंगे। मेले में आकर्षण का केंद्र ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल के कलाकार प्रेम चौधरी, गुलफाम कली, सनी ठाकुर, शेफादी दा रहेंगे। यह जानकारी देते हुए मेला महोत्सव के संस्थापक संदेश राज ने बताया कि मेले का उद्घाटन शाम छह बजे एटा सांसद करेंगे।
इससे पूर्व नृत्य गायन, रूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। इसमें समाज के बच्चे भाग लेंगे। इसके साथ ही देश के बार्डर पर सुरक्षा में लगे समाज के जवान, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के बिद्धिजीवी एवं समाजसेवी, राजनीतिक बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रमुख स्नेहा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच से 16 वर्ष तक के किशोर भाग लेंगे। प्रेसवार्ता में प्रकाश मुंशी, गुलशन दीवान, रतन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।