फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों को शो काज नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवों को शो काज नोटिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास योजना का पैसा निकालने के बावजूद उसकी फीडिंग न कराने पर ग्राम पंचायत सचिवों को शो काज नोटिस जारी कर दिए हैं।

उन्हें विभागीय साफ्टवेयर में फीडिंग के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि ऐसा न करने वाले सचिवों के खिलाफ वित्तीय गबन की कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास निधि का बजट ग्राम में होने वाले विकास कार्यों में खर्च होना है। शासन से इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित किया गया था। इस बजट को निकालकर उसकी फीडिंग जिला पंचायत राज विभाग के साफ्टवेयर में करनी थी।
विज्ञापन


लेकिन अधिकांश पंचायत सचिवों ने बजट का पैसा तो निकाल लिया, लेकिन उसकी फीडिंग नहीं कराई। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि अब तक कुल बजट की मात्र 20 फीसदी फीडिंग हो सकी है। इस मामले में सभी सचिवों को नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें