फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की नीयत से गिरवाया था मदारगेट का मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की नीयत से गिरवाया था मदारगेट का मकान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मदारगेट पर गुरुवार को हत्या व जान से मारने के प्रयास की नीयत से ही मकान गिराया गया था। जिसका मुकदमा आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को शहर विधायक संजीव राजा, क्षेत्रीय पार्षद और अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पीड़ित की मदद का भरोसा दिया।

मदारगेट निवासी शशि का मकान गुरुवार शाम भरभराकर गिर गया था। जिसमें पांच साल की बच्ची की दबकर मौत हो गयी थी। वहीं तीन लोग घायल हो गए थे। 80 साल पुराना मकान गिरा तो सभी ने सोचा कि यह अचानक ही गिरा होगा। लेकिन शशि पत्नी रमेश ने इजहार अहमद पुत्र हाजी मोहम्मद, विकार अहमद, नजमुल शाकिर, सिराज शाकिर व एजाब सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा है कि सभी आरोपी बिल्डिंग मालिक हैं, जो कई महीनों से उससे मकान खाली करने के लिए कह रहे थे। जब मकान खाली नहीं किया, तो उन्होंने परिवार को मकान गिराकर खाली करने का मन ही नहीं बनाया, बल्कि गुरुवार को खुद मकान गिरवा दिया। जिसमें बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बता दें कि शशि लंबे समय से इस मकान में रह रही थी। इस मकान के अलावा आस-पास के कई मकान भी पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग की नजर यहां नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें