फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आलू व्यापारी पर फायर झोंककर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू व्यापारी पर फायर झोंककर लूट का प्रयास
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

खैर कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर लोधा कोल्ड स्टोर जा रहे एक आलू व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर फायर झोंका। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। उधर कई राहगीर भी मौके पर रुके गए थे, जो पिस्टल लगी देखकर खामोश थे।

फायर मिस होते ही बदमाशों को खतरा नजर आया और वह भाग निकले। चंद पलों में ही पीआरवी टीम भी पहुंच गई, लेकिन उसने बदमाशों का पीछा नहीं किया। एसपी देहात डा. यशवीर सिंह ने इस जानकारी पर पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


गोंडा थाने के गांव सहबाजपुर निवासी किसान थान सिंह पुत्र साहूकार सिंह आलू के कारोबारी हैं। बुधवार दोपहर कस्बे की पीएनबी शाखा से तीस हजार रुपये निकालकर बाइक से लोधा स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे।

गांव चौधाना स्थित बिजली घर के सामने अलीगढ़ रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। थान सिंह संभल पाते उससे पहले ही कनपटी पर पिस्टल लगा दी और रुपये छीनने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों से खींचतान होने लगी।
विज्ञापन


कई राहगीर रुक गये लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाई। राहगीरों को जुटता देख बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाते हुये पिस्टल से फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया। इस पर व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर खेतों एवं बिजली घर पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। यह देख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें