1542 किसानों को बांटे ऋण मोचन प्रमाण पत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (इगलास)।
प्रदेश सरकार की ओर से फसल ऋण मोचन योजना के तहत बुधवार को 1542 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम शिवदान सिंह कालेज में हुआ।
हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, विधायक राजवीर दिलेर ने प्रमाण पत्र वितरण से पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सांसदों एवं विधायक ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पूर्व किसी सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। एलबीके पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर सीडीओ दिनेश चंद्र, एडीएम बच्चू सिंह, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आलोक सिंह, नत्थी सिंह चौधरी, पीयूष शर्मा, कालीचरन गौड़, अनिल बंसल, सीपी चौधरी, राजकुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।