फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में फरेब करने पर वकील के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क में फरेब करने पर वकील के घर पर हमला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। इश्क में फरेब करने वाले एक पुरुष अधिवक्ता के घर पर महिला अधिवक्ता ने पथराव कर तोड़फोड़ की। इससे सासनी गेट आवास विकास स्थित बंसल नगर में हड़कंप मच गया। महिला अधिवक्ता के हंगामे पर वहां पुलिस आ गई और उसे थाने ले गई। जहां दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आवास विकास कॉलोनी निवासी एक पुरुष अधिवक्ता के महिला अधिवक्ता से काफी समय से प्रेम संबंध थे। प्रेम करते समय पुरुष अधिवक्ता ने यह बात छिपाई कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इसका खुलासा होेने पर उक्त अधिवक्ता अपनी प्रेमिका से नजर चुराने लगा। बताते हैं कि कई बार महिला अधिवक्ता ने उससे मिलने की कोशिश की लेकिन वह बचने लगा।
विज्ञापन


इस पर महिला अधिवक्ता कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंच गई और वहां गुस्से में पथराव आदि शुरू कर दिया। इतना ही नहीं खुद दीवार में सिर मारकर चोट पहुंचा ली और उसके घर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ भी की। इससे वहां शोरगुल मच गया। बाद में पुलिस के दखल पर मसला शांत हुआ।
विज्ञापन


एसएसआई सासनी गेट के अनुसार महिला ने तहरीर पर छेड़खानी, एटीएम लेकर रुपये निकालने, शारीरिक शोषण, मारपीट आदि धाराओं में अधिवक्ता व उसके कुछ रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, महिला अधिवक्ता के खिलाफ घर पर पथराव व मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें