फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

थाना लोधा क्षेत्र के गांव अकबरपुर बड़ागांव में मंगलवार को करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता ने अपने पीछे डेढ़ माह की बच्ची समेत चार बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर बड़ागांव निवासी प्रताप सिंह का 10 वर्ष पहले वीनेश (35 वर्षीय) के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद उसने दो लड़के एवं दो लड़कियों को जन्म दिया। मंगलवार की सुबह वह अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। तभी आंगन में पड़े बिजली के तार के संपर्क में आने पर उसे करंट लग गई। वीनेश के मुंह से निकली चीख सुनकर जब बच्चों ने तड़फते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग दौड़ पड़े। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें