फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल पति को निलंबित करने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अकराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को एसएसपी को पत्र सौंपकर अपने कांस्टेबल पति की मारपीट कर दूसरी महिला से शादी करने की शिकायत की है।

पिलखना कस्बा निवासी साजिदा ने एसएसपी को बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2013 को बुलंदशहर के थाना गुलावठी निवासी एक कांस्टेबल युवक से दान दहेज देकर हुई थी। प्रार्थिया पर एक पर एक पुत्री भी है। अब उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जबकि आरोपी पति अन्य महिला के साथ रह रहा है और उसने दोबारा से शादी भी कर ली है।
विज्ञापन


इस संबंध में इसी साल 24 अगस्त को साजिदा ने एक मुकदमा भी दर्ज कराया। लेकिन आरोपी पति साजिदा से कहता है कि तुम कुछ भी कर लो, मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगी। साजिदा ने एसएसपी से कहा कि वह इस समय गाजियाबाद पुलिस में है। इस कारण वह कानूनी जांच को भी प्रवाहित करता है। वहीं मेरे भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। साजिदा ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस वजह से सभी परिजन परेशान है। प्रार्थिया ने एसएसपी से आरोपी पति को कांस्टेबल पद से निलंबित करने व केस की जांच सही तरीके से करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें