क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर ने हरदुआगंज एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्षद ने सोमवार को स्थानीय पार्षदों और नेताओं के साथ बैठक कर उक्त मांग की है।
इस संबंध में पुलिस को एक मांग पत्र भी भेजा जाएगा। बैठक में बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह और कांग्रेस के नेता विजेंद्र सिंह का पुतला दहन करने की निंदा भी की गई। बसपा नेताओं ने कहा है कि उक्त दोनों नेताओं के पुतले फूंकने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कराई जाए।
बैठक में पार्षद शकील राइन, पार्षद सद्दाम हुसैन, पार्षद पप्पू अल्वी, पार्षद शाकिर मलिक, पार्षद फिरोज खां, पार्षद शादाब खां, नसीर सैफी, इमरान सैफी, सैयद इबकाल हुसैन, आफाक खान, मेंहदी हसन, शफीक खां, आबाद खां, इदरीस मलिक, युसूफ सैफी, भुट्टो चौहान, अतीक अहमद, नवेद खां, फैजान अहमद खां, मुजाहिद रजा, पार्षद हफीज अब्बासी, पार्षद अकरम, पार्षद अमीरुद्दीन अब्बासी सहित कई लोग मौजूद रहे।