फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा होने पर भी भटक रहे मरीज-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार और भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल के सामने एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर बड़ा घालमेल सामने आया। अस्पताल में काफी मरीज एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए भटक रहे थे। संबंधित कर्मचारी उन्हें दवा न होने की बात कह कर वापस कर रहे थे। दूसरी ओर जब स्टाक चेक किया गया तो स्टाक में 94 वायल मौजूद मिले।

बुधवार को एक विवाद होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, भाजपा नेता डॉ. राजीव कुमार, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. वर्मा जिला अस्पताल में मौजूद थे। इस दौरान सीएमएस कार्यालय में आकर कई लोगों ने शिकायत की कि एंटी रैबीज दवा नहीं होने पर इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई शिकायतों के बाद तय हुआ कि स्टाक चेक कराया जाए। इसके बाद जब चेकिंग हुई तो स्टाक में 94 वायल एंटी रैबीज इंजेक्शन मिले। डॉ. राजीव ने बताया कि इस पर जब पूछा गया तो वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि यह वीआईपी कोटा के लिए है।
विज्ञापन


इस पर डॉ. राजीव ने पूछा कि बताएं कितने इंजेक्शन विधायकों, सांसदों और अन्य लोगों की सिफारिश पर लगे हैं तो वे कर्मचारी बगलें झांकने लगे। इस स्थिति पर अधिकारियों ने भी नाराजगी जताई। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा है कि पूरा मामला अब प्रशासन की नजर में है। देखना है कि इस प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है।

मामला मेरी जानकारी में आया है। अभी मैं लखनऊ में हूं। अलीगढ़ पहुंचकर जांच करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
- डा. रामकिशन सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें