न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर संवेदनशील गांव सिहोर के जूनियर हाई स्कूल से एक रैली निकाली गई। रैली में मौजूद बच्चों ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के साथ लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। नगरीय क्षेत्रों में भी बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई।
पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेगा वहां के नारे लगाते हुए बच्चों ने रैली के दौरान बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए अपने आसपास पानी को ठहरने नहीं दें। कूलर, गमले, अन्य ऐसे पात्र जिनमें पानी भरा हो उन्हें खाली कर दें। गमले और सजावटी पौधों का पानी हफ्ते में बदलते रहें।
ठहरे हुए पानी में जला हुआ मोबिल डाल दें। रैली में डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. शोएब, शिक्षिका कुमुद सिंह, जितेंद्र वर्मा, पूनम शर्मा, इंद्र कुमार सक्सेना, सीमा सक्सेना, राधा रमण उपाध्याय, आशा, ममता, संगीता, आंगनबाड़ी सुमन लता, गिरीश कुमारी, मलेरिया निरीक्षक ऋषि, जितेंद्र, मदन, अजय, रूबी आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर एक कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें फिजीशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र परीक्षण अधिकारी टीकाकरण की टीम मौजूद थी। टीम ने 225 मरीजों को देखा। 20 लोगों की ब्लड स्लाइड बनायी गई। 42 लोगों की डायबिटीज चेक की गई। टीम में डॉ. राजवीर, डॉ. अंगद, डॉ. अनूप गर्ग, डॉ. हुमा खान मौजूद थीं।