फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गोल्ड मेडल के साथ ब्लासम ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गोल्ड मेडल के साथ ब्लासम ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अमर उजाला और अलीगढ़ एडवेंचर क्लब द्वारा आयोजित आउटडोर चैंपियनशिप मीट 2017 इंटर स्कूल चैंपियनशिप का फाइनल गुरुवार को हुआ। अनूपशहर रोड पर एफएम टावर रेनबो रूफ से दो किलोमीटर हैंगआउट पर सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फाइनल में ओवर ऑल पहले स्थान पर ब्लासम स्कूल रहा। जिसने आठ गोल्ड मेडल, पांच सिल्वर मेडल और तीन ब्रोंज मेडल जीते।

ओवर आल दूसरे स्थान पर विजन ग्लोबल स्कूल रहा, जिसने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रोंज मेडल जीते। ओवर आल तीसरे स्थान पर अलीगढ़ माडर्न स्कूल रहा। जिसने चार गोल्ड, चार सिल्वर और छह ब्रोंज मेडल जीते। कार्यक्रम में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और बरनी फाउंडेशन के अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी, न्यूज 18 के डायरेक्टर बाल किशन वार्ष्णेय और आगाज के उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग -
ब्लासम स्कूल, रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ माडर्न स्कूल, अलीगढ़ कान्वेंट स्कूल, माडर्न कान्वेंट इंटर कालेज, एबीके यूनियन गर्ल्स स्कूल, अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी, विजन ग्लोबल स्कूल, डीएस बाल मंदिर स्कूल, आरएसईएस स्कूल खैर।
विज्ञापन

अलीगढ़ एडवेंचर क्लब की टीम के साथ इनका रहा सहयोग
अध्यक्ष सुहेल अहमद, इकबाल, जीशान, अरशद, तारिक, नवेद, डेविड, अली, अमान, शहनवाज, शोएब, अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के तस्कीन जहीर, असरार अहमद, गयासुद्दीन आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें