फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश मंदिर माहेश्वरी पंचायत का चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महेश मंदिर माहेश्वरी पंचायत का चुनाव संपन्न
विज्ञापन


ब्यूरो अमर उजाला अलीगढ़।

श्री महेश मंदिर माहेश्वरी पंचायत का चुनाव रविवार को सराय मानसिंह स्थित श्री महेश मंदिर में हुआ। 215 मतदाताओं में से 209 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला।
अध्यक्ष पद पर नरेंद्र भूतड़ा और संगठन मंत्री निर्दोष माहेश्वरी को निर्विरोध चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण भूतड़ा और गिर्राज किशोर राठी, मंत्री पद पर हरी मोहता और मनीष चांडक, उपमंत्री पर मुकुल लद्दड़ और रीतेश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष पर पवन भूतड़ा और राजीव माहेश्वरी के बीच मुकाबला है।

चुनाव परिणाम रविवार को आएंगे। चुनाव अधिकारी मदन मोहन तापड़िया और चुनाव पर्यवेक्षक निखिल माहेश्वरी की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव अधिकारी मदन मोहन तापड़िया ने बताया कि रविवार को परिणाम आने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ शिव विवाह भी होगा। चुनाव में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब समर्थित दो प्रत्याशी मैदान में होने के कारण क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी भी मतदान स्थल पर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में डटे हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान अशोक गांधी, सुरेशनारायन मोहता, पीयूष भूतड़ा, विनोद चांडक, मुकेश भूतड़ा, पीडी चांडक, दीपक माहेश्वरी, प्रेम माहेश्वीर चीफ, गोविंद मोहता, मनीष मोहता, आयुष माहेश्वरी, ब्रजमोहन भट्टर, प्रवीण लद्दड़, कमल माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, अर्चित माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें