फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन का बैनामा करने के नाम पर ठगे 40 लाख, छह साल तक टाल-मटोल के बाद अब दी जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Jan 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जमीन का बैनामा करने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के थाना गांधीपार्क इलाके के बोरना स्थित एक भूखंड का बैनामा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन का बैनामा करने के लिए एडवांस में 40 लाख रुपये ले लिए गए। छह साल तक टाल- मटोल करने के बाद अब बैनामा कराने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव नगला रामफल निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि करीब साढ़े पांच साल पहले गांधी पार्क क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी जयकांत सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। 

जय कांत ने बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र के बोरना, निजायतपुर में उसकी एक जमीन है। जमीन का बैनामा दिखाते हुए बताया कि वह जमीन को बेचना चाहते हैं। इस पर उन्होंने जमीन को देखा और उसका 52 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया । उन्होंने और उनके गांव के ही साथी धीरेंद्र कुमार ने सात अक्टूबर 2015 को जमीन खरीदने के लिए 40 लाख रुपये बतौर एडवांस देकर एग्रीमेंट करा लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि तय समय पर पीड़ित ने 12 लाख की रकम देकर जयकांत सिंह से बैनामा कराने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। ऐसा करते हुए छह साल बीत गए। शक होने पर उन्होंने कोल तहसील में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि जमीन खानगढ़ी निवासी नरसिंह पाल सिंह के नाम है। इस पर उन्होंने जय कांत से रुपये वापस मांगे तो उसने धमकाया।

बताया कि जमीन उसके नाम नहीं है अब लिए गए रुपये भी वापस नहीं करेगा। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर दी उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर मजबूर होकर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें