फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 24 नोडल अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पेयजल संकट एवं सफाई व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने 80 वार्डों के लिए 24 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद 35, 36 एवं 39 के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय 38, 52 एवं 57, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता 46, 56, 62 एवं 66, अवर अभियंता योगराज सिंह यादव 58, 61, 79, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा 44, 47, 63 एवं 68, राजस्व निरीक्षण प्रवीण सिंह 50, 53 एवं 78, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी 40, 59 एवं 64, सहायक अभियंता अतर सिंह 27, 45, 51 एवं 72, अवर अभियंता हेमेंद्र गौतम 24, 42, 80 एवं 71, अवर अभियंता रमेश चंद्र मथुरिया 5, 10, 12 एवं 33, राजस्व निरीक्षक राकेश टार्जन बाबू 6, 9, 16 एवं 21 के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक ज्ञान मोहन सिंह 3, 31, 41 एवं 73, अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात लांबा 25, 30, 74 एवं 75, अवर अभियंता अंबरीश वर्मा 7, 34 व 69, कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव 37, 55 एवं 65, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह 32, 67 एवं 70, राजस्व निरीक्षक अब्दुल रहमी अंसारी 14, 15 एवं 28, राजस्व निरीक्षक राकेश चाहर 4, 17 एवं 19, कर निर्धारण अधिकारी राजेेंद्र प्रसाद सिंह 1, 13 एवं 43, सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर 2, 22 एवं 49, सहायक अभियंता जल लक्ष्मण प्रसाद सिंह 18, 23 एवं 48, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन 8, 11 एवं 20, अवर अभियंता संजय कुमार 26, 54 एवं 60, राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह 29, 76 एवं 77 वार्ड का नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि सभी पार्षद वार्डों में जनहित समस्याओं को स्थानीय पार्षद के सहयोग से त्वरित निस्तारित कराए जाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। महानगर के 80 वार्डों को चार जोन में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी की जीपीएस लोकेशन सुबह स्वयं चेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें