फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.10 करोड़ की लागत से एलमपुर में बन रहा कम्यूनिटी हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
एलमपुर में कब्जा मुक्त कराई गई जगह पर 4.10 करोड़ रुपये की लागत से कम्यूनिटी हॉल बनवाया जा रहा है। यह हॉल आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि गरीब, असहाय एवं अल्प आय के व्यक्तियों के लिए नगर निगम द्वारा एलमपुर में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस हॉल का उपयोग बारात घर, बैंक्यूट हॉल, शासकीय एवं प्राइवेट कार्यक्रम के आयोजन के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इससे नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। इसमें हवादार कमरे, डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, कार पार्किंग, पेयजल सहित विश्राम की सभी सुख सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण लगभग पूरा हो गया है और फर्निशिंग का कार्य चल रहा है। महापौर मो. फुरकान ने बताया कि एलमपुर क्षेत्र में इस बरात घर के निर्माण से गरीब, असहाय एवं अल्प आय के व्यक्तियों की बेटियों के विवाह आदि में सहूलियत मिलेगी। इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें