फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिहार चुनाव के लिए ले जाई जा रही 25 लाख की 387 पेटी बीयर-शराब अलीगढ़ में पकड़ी, कैंटर चालक भागा

Fri, 24 Oct 2025 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस को चैकिंग करते हुए देख कर गा़ड़ी चालक वहां से कुछ दूरी पहले जीटी रोड पर गाड़ी खड़ी करके नुमाइश मैदान की तरफ भाग गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया, परन्तु चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । 
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब और बीयर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब बंदी वाले राज्य बिहार में हो रहे चुनाव में हरियाणा-चंडीगढ़ तक से शराब की खेप भेजी जा रही है। 23 अक्तूबर रात बन्ना देवी पुलिस ने 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की शराब लेकर जा रही कैंटर तहसील तिराहे से पकड़ी है। 387 पेटी शराब व बियर बरामद हुई है। माल लेकर जा रहा चालक गाड़ी छोड़कर नुमाइश मैदान की ओर भाग गया।  

विज्ञापन

 
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ कमलेश कुमार ने 24 अक्तूबर को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि एसओजी टीमों के जरिये सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की कैंटर गाड़ी दिल्ली की ओर से आ रही है। गाड़ी में शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। यह भी बताया कि वह शहर के अंदर से जेल पुल के रास्ते से होकर गुजरेगा। माल बिहार जाना है।
विज्ञापन


 इस सूचना पर बृहस्पतिवार रात बन्नादेवी एसएचओ एसपी सिंह ने एसओजी संग तहसील तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी दिल्ली की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। उसके चालक ने पुलिस चेकिंग देख गाड़ी कुछ दूर पहले ही खड़ी कर दी। चालक गाड़ी से उतरकर नुमाइश मैदान की तरफ भाग गया। यह देख पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया। मगर अंधेरे में पकड़ा नहीं जा सका। 

विज्ञापन

बाद में गाड़ी में जब चेकिंग की तो कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बियर की कुल 387 पेटी हरियाणा व चंडीगढ़ की बरामद हुईं, जिसकी कीमत 25 लाख से अधिक बताई गई है। जांच में यह भी उजागर हुआ कि फरार चालक हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। यह गाड़ी पिछले कुछ समय में बिहार के कई चक्कर लगाकर आई है। इस पर बिहार राज्य में छह चालान भी लंबित हैं। अब पुलिस की एक टीम को चालक की तलाश में लगाया गया है। 

ये शराब हुई बरामद
- रायल चैलेंज हरियाणा मार्का की 98 पेटी (कुल 4704 क्वार्टर)
-किंगफिशर बियर पंजाब मार्का की 80 पेटी (कुल 1920 बीयर कैन)
-ब्लू स्ट्रोक एक्यूस्ट व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का की 19 पेटी (कुल 228 बोतल) व 86 पेटी हाफ (कुल 2064 हाफ) 
-मैकडावल्स नंबर वन ओरिजिनल हरियाणा मार्का की 95 पेटी (कुल 4560 क्वार्टर)
- बैलंटाइंस फाइनेस्ट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की 05 पेटी (कुल 60 बोतल)
-जॉनी वाकर रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की चार पेटी (कुल 48 बोतल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें