फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में विदेश से आए 36 लोग, 22 का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच दो दिन में अलीगढ़ में 36 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 22 लोगों का सैंपल लिया गया है। 10 लोग अभी अलीगढ़ से बाहर हैं जबकि 4 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। शासन प्रशासन से गाइड लाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटीन में रहना है। मंगलवार धौर्रा, दोदपुर, एकतानगर, जलाली सहित अन्य स्थानों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा बाहर से आए लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य आदमी आया है, जिसका पता गाजियाबाद का है। उसकी जानकारी की जा रही है। खतरा को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि मंगलवार को 3407 लोगों की कोविड जांच की गई। जनपद में कोई पॉजिटिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें