फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले में कोरोना के 35 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से दो लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि सात लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35 रह गई है। मंगलवार को कोविड जांच के लिए 3266 लोगों का नमूना लिया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं। मास्क एवं दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन

वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड रोधी वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। कम से कम 12 लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। कोवाक्सिन की शीशी में 20 डोज हैं। वैक्सीन की बर्बादी न हो, इसलिए कम से कम 12 लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी पर्याप्त संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद ही डोज लगाना शुरू करते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि ऊपर से सख्त आदेश है कि वैक्सीन बर्बाद न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें