फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Global Investors Summit 2023: यूपी में 32 लाख 92 हजार करोड़, तो अलीगढ़ में 48 हजार 351 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 10 Feb 2023 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारम्भ किया। वहीं अलीगढ़ में नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच पर आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, विधायक, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल ने शुभारम्भ किया।
विज्ञापन
निवेशक को सम्मानित करते जन प्रतिनिधि व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारम्भ किया। वहीं अलीगढ़ में नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच पर आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक मुक्ता संजीव राजा, विधायक रवेन्द्रपाल सिंह, विधायक अनिल पाराशर, ठा0 श्यौराज सिंह, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल ने शुभारम्भ किया। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण कोहिनूर मंच पर आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन


यूपी में 32 लाख 92 हजार करोड़, तो अलीगढ़ में 48 हजार 351 करोड़ रूपये का निवेश विकास के पथ को प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आये हुए निवेशकों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक मुख्य अतिथि होने के बावजूद आपका स्वागत करने पर आप आश्चर्यचकित न हों। प्रधानमंत्री बनने के लिये उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें एक सांसद के रूप में भी चुना है। उनका यूपी से विशेष स्नेह है और इसके लिये जिम्मेदारी भी है। 

जल्द ही उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये भी जाना जाएगा। समुद्र मार्ग से उत्तर प्रदेश को जोड़ा जा रहा है। आज निवेशक रेडी टू ईट, रेडी टू कुक क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित कर अन्नदाता को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों का जिक्र करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश एजुकेशन व स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में अपने कदम मजबूती से बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिये 100 इंक्यूवेटर सेंटर सहित 2 स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर विकसित किये जाएंगे जो स्वरोजगार की दिशा में नया आयाम स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में निवेशकों की सुविधा के लिये चार पिलर तय किये गये हैं, जो 35 विभागों की 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर 18643 एमओयू हुए हैं, जिसके माध्यम से 32 लाख 92 हजार करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त हुआ है। 



 एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सम्पूर्ण भारत का औद्योगिक हब बन रहा है। सिंगल विंडो के जरिये पत्रावलियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रदेश में रोजगार के साधन बढ़ रहे हैं, पलायन रूका है, स्वरोजगार बढ़ रहा है। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि प्रदेश को 32 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त होना प्रदेश के लिये सौभाग्य की बात है। 

प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और विकास की ओर बढ़ते कदम के चलते जनपद को लक्ष्य से कई गुना अधिक 48 हजार करोड़ का निवेश जल्द ही जनपद की तकदीर व तस्वीर को बदलेगा।  संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में 377 कम्पनियों द्वारा 48 हजार 351 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव अलीगढ़ में आद्योगिक विकास की नई इबारत लिखेंगे। 
विज्ञापन

ये निवेशक हुए सम्मानित

  • 28919 का निवेश करने के लिये चिप प्राइम सेमी कंडक्टर
  • 1000 करोड़ के निवेश के लिये एलाना एण्ड संस प्रा लि
  • 800 करोड़ निवेश के लिये एक्राटोस रिसाइक्लिंग कम्पनी
  • 200 करोड़ के निवेश के लिये न्यू डिवाइन सांई मेडिकल एजुकेशन
  • 150 करोड़ करोड़ निवेश के लिये बीएलएस ग्रुप
  • 130 करोड़ निवेश के लिये शिवाश्रित फूड प्रा लि
  • 80 करोड़ निवेश के लिये स्पेन ओवरसीज
  • 50-50 करोड़ निवेश के लिये आईबी टेक हैल्थकेयर प्रा0 लि0, ओरियंटल मेटल वर्क्स, माहेश्वरी रिसार्ट्स, अलीगढ़ डाईकास्टिंग एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें