न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पंजाब के अहोवर में आयोजित प्रथम नार्थ जोन योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। बालिका वर्ग की अंडर 14 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। टीम में एनएस इंटरनेशनल स्कूल की महक यादव, खुशबू सोलंकी और शांति देवी स्कूल उस्मानपुर से उमा व सोनिया शामिल हैं।
सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में देश भर से करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह खिलाड़ी पहले भी कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मनोज चौधरी को उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन का सह सचिव नियुक्त कर स्वागत किया गया।