फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ एवं इंडो इस्लामिक में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा 11 साइंस एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में गणित एवं इंडो इस्लामिक के प्रश्नों में छात्र-छात्राएं उलझ गए। इस बार के प्रश्नपत्र को पिछले चार साल में सबसे कठिन माना जा रहा है। एनसीआरटी से प्रश्न सीधे-सीधे नहीं पूछे गए। इसकी वजह से कुछ अभ्यर्थी परेशान हुए।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के एक्सपर्ट शिक्षक विनीत शर्मा का कहना है कि इस बार का प्रश्नपत्र तुलनात्मक रूप से कुछ कठिन था। मैथ एवं इस्लामिक स्टडीज के पेपर थोड़े कठिन थे। एक्सपर्ट राहुल कुमार का कहना है कि मैथ एवं केमेस्ट्री थोड़ा कठिन था। जबकि बायो आसान था। एनसीआरटीसी से डायरेक्ट प्रश्न नहीं आए थे। जानकार लोगों का कहना है कि प्रश्नपत्र कठिन होने के कारण इस बार 100 में 70 से 72 सही करने वाले अभ्यर्थियों के चयन की उम्मीद है। प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं, जिसमें 30 प्रश्न गणित, 20 प्रश्न जीके एवं इंडो इस्लामिक, 20 प्रश्न बायो, 15 फिजिक्स एवं 15 प्रश्न केमेस्ट्री के होते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी बोले

मैथ का पेपर थोड़ा कठिन था। साइंस का पेपर आसान।
झनक शर्मा

इंडो इस्लामिक में थोड़ी परेशानी हुई। बाकी ठीक है।
- तनिष्का

मैथ में थोड़ी परेशानी हुई। पिछले साल से कठिन पेपर थे।
- श्रेया गौतम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें