फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खाने का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

सर्दी और कोहरे के कारण ट्रेनों के रद्दीकरण और अनियमित संचालन से परेशान यात्रियों को वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर भोजन की सुविधा के टोटे से भी जूझना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो माह पहले खुले रिफ्रेशमेंट रूम में भी यात्रियों को नियमित तौर पर खाना नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि रिफ्रेशमेंट रूम में सिर्फ सुबह और शाम के वक्त यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया जाता है।

दोपहर एक बजे के बाद से शाम छह बजे के बीच आने वाले यात्रियों को भूखे पेट ही गुजारा करना पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही इस असुविधा के फिलहाल खत्म होने की संभावना भी नहीं बन रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो अधिकारी इस समय कैंटीन का टेंडर उठाने के मूड में नहीं हैं। सिटी साइड में बनने वाली बिल्डिंग में प्रस्तावित कैंटीन को इसके पीछे का आधार माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, जंक्शन पर लंबे समय से भोजन की असुविधा के कारण यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। सात प्लेटफार्म के स्टेशन पर 25 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। इसके बाद भी स्टेशन पर सिर्फ एक ही रिफ्रेशमेंट रूम संचालित है। इसमें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 से एक बजे के बीच और शाम को पांच से लेकर रात 10 बजे तक ही भोजन की सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण दोपहर और देर रात को जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मगर, अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। कुछ समय पहले स्टेशन पर आईआरसीटीसी की कैंटीन के खुलने की संभावना जताई जा रही थी। मगर, सिटी साइड बिल्डिंग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब अधिकारी सिटी साइड बिल्डिंग में प्रस्तावित कैंटीन के खुलने के भरोसे अधिकारी प्लेटफार्म नंबर दो की कैंटीन का टेंडर नहीं निकाल पा रहे हैं।

सिटी साइड बिल्डिंग के निर्माण कार्य को पूरा होने में दो साल का समय निर्धारित है। इसके बाद प्लेटफार्म शिफ्टिंग में भी समय लगेगा। अगर, एक अनुमान के तौर पर देखा जाए तो लगभग ढाई साल बाद ही यह कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


रिफ्रेशमेंट रूम में यात्रियों को नियमित भोजन क्यों नहीं उपलब्ध कराया जा रहा इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी। इधर, भोजनालय के टेंडर के संबंध में सीएमआई के पास उसकी डिटेल फाइल है। उनसे बातचीत कर इस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
- डीके गौतम, स्टेेेशन अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें