न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आरटीओ एवं पुलिस विभाग के सहयोग से शनिवार को महानगर में कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
शनिवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक संस्था आजाद फाउंडेशन के सहयोग से थाना सिविल लाइन, पुलिस लाइन चौराहा एवं सेंटर प्वाइंट समेत अन्य स्थानों पर वाहन चालकों को एकत्रित करके वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अभिताभ चतुर्वेदी, यात्री कर अधिकारी सीमा गोयल, ट्रैफिक निरीक्षक अनूप कुमार सिंह, जय फाउंडेशन के सचिन भारद्वाज, आजाद फाउंडेशन की सचिव शाजिया सिद्दीकी, अध्यक्ष शाहनीला, सदस्य खालिद अहमद, उबैद इसरार, शाहजेब खान, जाफर हुसैन, श्रषि कुमार, अमीन आदिल, मुहम्मद फैसल निजामी, नेपाल सिंह, शाह नीला, खलील अहमद आदि मौजूद थे।