फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डूडा आफिस पर मारा छापा, कर्मचारी मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने गुरुवार सुबह डूडा कार्यालय में छापा मारा तो पता चला कि अधिकांश मुलाजिम गायब हैं। कोई भी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहा। निरीक्षण के समय कांशीराम आवास आवंटन में हो रही देरी का भी राजफाश हुआ।

पता चला कि तहसील कोल से कांशीराम आवास आवंटन की जांच अख्याएं भेजी गई थीं, वो सभी एक महीने लंबित हैं। जांच आख्याओं के अनुसार जो लोग पात्र हैं, उन्हें कांशीराम आवास आवंटित ही नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


जनहित में बेहद आवश्यक जांच आख्याओं को लंबित रखने व कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के संबंध में जॉइंट मजिस्ट्रेट ने एपीओ डूडा को सख्त लहजे में निर्देश दिये कि तत्काल पात्र लोगों को आवास आवंटन की प्रक्त्रिस्या शुरू की जाए।
विज्ञापन


इस लापरवाही के संबंध में कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए डीएम को निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के समय पीओ डूडा प्रभात मिश्रा अनुपस्थित मिले, पूछने पर बताया गया कि वो अवकाश पर है। उनके अवकाश पर जाने की अनुमति कहां से मिली इसकी भी जानकारी की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें