फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कारीडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डिफेंस कारीडोर की 11 अगस्त को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में फिनलैंड, दक्षिण कोरिया एवं स्वीडन के राजदूतों के आने का कार्यक्रम आ गया है। इनके अलावा रक्षा राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री समेत सेना एवं रक्षा व्यवसाय से जुड़े 19 अन्य गणमान्यों के कार्यक्रम भी आ गए हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का कार्यक्रम अभी आना बाकी है।

इससे पूर्व शुक्रवार आज औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह सुबह 11 बजे के करीब अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल होटल रायल रेजीडेंसी में प्रशासनिक अफसरों ने मुख्य आयोजक भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड की टीम के साथ बैठक की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


डिफेंस कारीडोर की बैठक में आने वाले विदेशी राजदूतों का कार्यक्रम आ गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में दक्षिण कोरिया के राजदूत हे शिन बांग किल, स्वीडन के डिप्टी हैड मिशन गौतम भट्टाचार्य, मिनिस्टर काउंसलर फिनलैंड एरिक हालस्ट्रोम भी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष रामाराव भामरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.50 बजे हैलीकाप्टर से अलीगढ़ पहुंचेंगे और 12.10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर यहां पहले सत्र को संबोधित कर एक घंटे बाद मेरठ रवाना हो जाएंगे। जबकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 12.10 बजे अलीगढ़ पहुंच कर दोपहर 12.25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगी और दो सत्रों में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी। जबकि रक्षा राज्य मंत्री एवं विदेशी मेेहमानों समेत अन्य गणमान्य सायं साढ़े चार बजे तक चलने वाली बैठक का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


बैठक में भाग लेने वाले गणमान्यों की सूची
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष रामाराव भामरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दक्षिण कोरिया के राजदूत हे शिन बांग किल, स्वीडन के डिप्टी हैड मिशन गौतम भट्टाचार्य, मिनिस्टर काउंसलर फिनलैंड एरिक हालस्ट्रोम, सेक्रेटरी डिफेंस प्रोडक्शन डा.अजय कुमार, सांसद सतीश गौतम, औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री सतीश महाना, एडीशनल सेक्रेटरी डिफेंस प्रोडक्शन वरुण मित्रा, चीफ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश डा.अनूप चंद पांडेय, आर्मी वायस चीफ ले.जनरल देवराज अनबू, वायस चीफ आफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एसबी देओ, असिस्टेंट चीफ आफ मैटीरियल इंडियन नेवी रेयर एडमिरल आर स्वामीनाथन, डिफेंस प्रोडक्शन सचिव डा.अजय कुमार, एफआईएम रिप्रेजेटिव मनीष बंसल, एसआईडीएम ब्रिग आशीष भट्टाचार्य, एसोचैम राजेश गुप्ता, एफआईसीसीआई वैभव गुप्ता, पीएचडी चैंबर कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एमके गुप्ता, एसआईएटीआई एसके झा, प्रिसिंपल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज आरके सिंह, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील वैश।

औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना का कार्यक्रम
दस अगस्त-नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस
पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ वार्ता के बाद एक बजे अफसरों की समीक्षा बैठक।
सायं चार बजे तालानगरी के उद्यमियों से वार्ता
सवा पांच बजे होटल मैलरोज इन में उद्यमियों से मुलाकात
रात्रि 8.20 बजे महावीर पार्क मेरिस रोड पर राजेश उप्पल के आवास जाएंगे।
11 अगस्त को होटल रायल रेजीडेंसी में डिफेंस कारीडोर के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें