फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता एवं संभावनाओं को देखते हुए अलीगढ़ का हुआ है चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रॉयल रेजीडेंसी में 11 अगस्त को डिफेंस कॉरीडोर पर सेमिनार होने जा रहा है। लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि डिफेंस कॉरीडोर में अलीगढ़ को क्यों रखा गया है और इससे अलीगढ़ को क्या लाभ मिलेगा।

फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैनुफ्रैक्चर्स के मोहित गुप्ता कहते है कि अलीगढ़ की क्षमता एवं संभावनाओं को देखते हुए डिफेंस कॉरीडोर में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही बातों को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉरीडोर सेमिनार के पहले इसमें शामिल होने वाले उद्यमियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जगजाहिर है कि अलीगढ़ में मैनुफैक्चरिंग का काम व्यापक स्तर पर होता है।
विज्ञापन


इसी ताकत की बदौलत यहां के उद्यमी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों का निर्यात करते हैं। ताला एवं हार्डवेयर से ऊपर उठकर इंजीनियरिंग के काम हो रहे हैं। यहां के फैक्ट्रियों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। डिफेंस कॉरीडोर में अलीगढ़ के शामिल होने एवं यहां इंडस्ट्री लगने से न सिर्फ उद्योग-धंधे बल्कि रोजी-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मोहित गुप्ता ने बताया कि झांसी एवं आगरा के अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉरीडोर के कार्यक्रम में कुछ सावधानियां बरती जा रही है ताकि समय की बर्बादी न हो।

कार्यशाला आयोजित करने का यहीं उद्देश्य था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्र में होने है। पहले सत्र में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। एफआईएम द्वारा तैयार 8-10 मिनट का फिल्म दिखाया जाएगा। इसमें अलीगढ़ के उद्योग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। इस फिल्म में यह भी दिखाने की कोशिश की गई है कि डिफेंस कॉरीडोर आने के बाद यहां का परिदृश्य कैसा होगा।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में रक्षा मंत्री रहेंगी। इसे विदेशी राजदूत के अतिरिक्त कुछ विदेशी निवेशक एवं डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट के शीर्ष अधिकारी भी संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र के बाद भोजन का इंतजाम है। तीसरे सत्र में उद्यमी सवाल-जवाब करेंगे और अपनी शंकाओं का समाधान करेंगे। डीपीएस यूनिट के हेड सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें