फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी और लू से बचें : बच्चू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने गर्मी के मौसम में कुछ सावधानियां बरतने की अपील जनता से की है। उन्होंने कहा है कि लू से हमारी कार्यप्रणाली की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है और लू लगने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

इससे बचने के लिए अधिक मात्रा पानी पीयें। घर से बाहर निकलने पर धूप के चश्मे, छाता, टोपी ए चप्पल आदि का प्रयोग करें। जो व्यक्ति खुले में कार्य करते हों तो वह अपने सिर, चेहरे व हाथ-पैरों को गीले कपडे़ से ढके लें तथा हल्के रंग के ढीले सूती वस्त्र पहनें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए विद्यालयों तथा श्रमिकों-कामगारों के कार्य घंटों एवं समय में परिवर्तन के साथ-साथ रेल एवं बस स्टेशन, ब्लॉक व जनपद स्तरीय कार्यालयों, बाजार एवं पार्किंग स्थलों के समीप प्याऊ तथा पशु पक्षियों को पीने के लिए जलाशयों, तालाबों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि तहसील व ब्लॉक स्तर पर हीट वेव को मॉनीटर करते हुए लू से होने वाली जन एवं पशु हानि की सूचना दैवीय आपदा अनुभाग कलेक्ट्रेट को उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी प्रत्येक सोमवार को अपनी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें