फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 एक्सपायरी डेटकी कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले को धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महानगर में नकली कोल्ड ड्रिंक बेचने के मामले का भंडाफोड़ किया है। टीम ने लाल डिग्गी इकबाल बाग स्थित एसएन एंटरप्राइजेज के कार्यालय एवं गोदाम पर छापा मारा।

इस दौरान कोल्ड ड्रिंक के नामचीन ब्रांड पेप्सी, कोक, माजा, लिम्का एवं माइन्यूट मेड के नाम से ग्वाबा, मौसमी एवं आरेंज पल्प नकली मिलीं। इन सभी की नकली दस क्रेट मौके पर ही नष्ट करा दी गई। पांच सैंपल भरे गए। फर्म स्वामी आशीष अली को कारोबार के लाइसेंस एवं बिक्री पत्र दिखाने के लिए तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि नकली कोल्ड ड्रिंक मामले में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। यही नहीं मालगोदाम के सामने जीटी रोड अंबा औलिया नामक स्थल पर हाजी रशीद की दुकान पर छापा मारा गया।

यह मिल्क बादाम शेक बनाने और बेचने का कारोबार करता है। शिकायत थी कि यह मिल्क शेक में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अरारोट मिलाता है। इसके यहां से बादाम मिल्क का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन


इसके बाद रसलगंज स्थित चौधरी चांद के होटल ताज पर छापा मारा गया। शिकायत थी कि यह खराब क्वालिटी का चिकिन बनाता है। रोस्टेड चिकिन में अखाद्य रंग मिलाता है। इसके यहां से चिकिन का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें