फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु का ऑपरेशन कर दर्ज कराया गिनीज बुक में नाम-First Page

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने 244 दिनों की एक बच्ची की लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराया है। पिछला रिकार्ड 271 दिन के शिशु के लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी का था। यह ऑपरेशन बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रिजवान अहमद खान व उनकी टीम के सदस्य चिकित्सक डॉ. दानिश द्वारा किया गया।

डॉ. रिजवान अहमद खान ने बताया कि नवजात बच्ची को मतली और उल्टी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बच्ची गॉलब्लेडर की पथरी से पीड़ित थी। तब अपनी चिकित्सा टीम के साथ लेप्रोस्कोपिक तकनीक द्वारा बच्ची का आपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉ. खान ने बताया कि न केवल उनके विभाग बल्कि संपूर्ण जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए यह गौरव का विषय है। कहा कि ऑपरेशन के बाद से वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अधिकारियों से बराबर संपर्क में थे। तमाम रिकार्ड की पुष्टि करने के बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया। जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से प्रमाणपत्र भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें