फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को ऑनलाइन मिलेंगे विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


किसानों को ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन मिलेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई किसान बैठक में किसानों की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने विद्युत अधिकारियों को इसके लिए कार्य योजना बनाने के आदेश कर दिए हैं। इस मौके पर गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठा तो कुछ किसानों ने क्रय केंद्रों के स्थल को लेकर ऐतराज जताया।

किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में शिकायत की कि बैंक उनके प्रीमियम (किश्त) काटे जाने की सूचना नहीं देते हैं। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को बीमा की किश्त काटने से पूर्व किसानों को सूचित करने के निर्देश दिए। टप्पल क्षेत्र के किसानों ने गेहूं बेचने में आ रही समस्या के बारे में बताया कि उन लोगों को गेहूं बेचने दूसरे जनपद में यमुना पार जाना पड़ता है, जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


एडीएम वित्त बच्चू सिंह ने बताया कि जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र टप्पल में भी शासन द्वारा सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं, जिन पर निर्धारित दर पर किसान अपना गेहूं बेच सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि जनपद में फसल ऋण मोचन से संबंधित प्राप्त आनलाइन शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद के चयनित 45 ग्रामों के अतिरिक्त प्रत्येक विकास खंड के अनुसूचित जाति बहुल आबादी वाले एक-एक ग्रामों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं- प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष आदि से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अफसर एवं किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें