फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाटस ग्रुप पर फोटो भेज कर हाजिरी देंगे मुलाजिम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाक कार्यालय, पंचायत भवन कार्यालयों में सरकारी मुलाजिमों के रोजाना समय से नहीं पहुंचने, शाम को समय से पूर्व ही वापस आ जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने नई पहल की है।

उन्होंने ऐसे विभागों के अधिकारियों और मुलाजिमों के लिए एक व्हाटस ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है। ई डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज राजपूत यह व्हाटस एप ग्रुप बनाएंगे। आगामी नए वित्तीय वर्ष 2018-19 की पहली अप्रैल से इस पर हाजिरी लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मनोज राजपूत ने बताया कि इसमें बेसिक शिक्षा विभाग एबीएसए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत राज विभाग, ब्लाक स्तर के अधिकारी, एडीओ पंचायत, बीडीओ के अलग-अलग ग्रुप होंगे। जिसमें वह सुबह आफिस पहुंचकर तयशुदा समय में अपने स्थान पर बैठे हुए फोटो कर व्हाटस ग्रुप पर अपलोड करेंगे।

ठीक इसी तरह से आफिस से शाम को जाने के वक्त का फोटो डालना होगा। अगर संबंधित अधिकारी किसी दूसरे विभागीय कार्य, बैठक, निरीक्षण या जांच आदि में व्यस्त हैं तो उसकी भी फोटो सहित जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


अन्यथा उनको गैरहाजिर मानकर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इन सभी ग्रुप में एडमिन के रुप में डीएम ही निर्देशित करेंगे। नवागत जिलाधिकारी को अलीगढ़ आने के बाद से ही ग्रामीण कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों और मुलाजिमों के समय से नहीं पहुंचने, समय पूर्व ही दफ्तर से चले जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें