फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 िजिले की 100 ग्राम पंचायत ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 100 ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति का अभियान जनपद में अब गति पकड़ता नजर आ रहा है। गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर शुक्रवार को डीएम ने जिले की 100वीं धनीपुर ब्लाक की गुरसिकरन ग्राम पंचायत को मिशन की वेबसाइट पर क्लिक कर ओडीएफ घोषित किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने जनवरी माह में 100 और ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित कर संबंधित विभागों को युद्घस्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पिछले दो वर्षों से ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्ति के लिए लगातार अभियान चल रहा ह्रै, लेकिन अक्तूबर 2017 तक तमाम प्रयासों के बावजूद मात्र 10 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो सकी थी। इसके चलते प्रशासन और योजना से जुड़े जिला पंचायत राज विभाग की जमकर किरकिरी हो रही थी, लेकिन पिछले दो माह में सीएलटीएस टीमों के साथ ग्राम पंचायत स्तरीय अफसरों ने मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

परिणामस्वरूप शुक्रवार तक 100 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो गई। 100वीं ग्राम पंचायत बनने का गौरव धनीपुर ब्लाक की गुरसिकरन ग्राम पंचायत को मिला। डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने मिशन के पोर्टल पर इस ग्राम पंचायत का नाम क्लिक कर इसे ओडीएफ घोषित कर दिया।

उन्होंने अफसरों को इस वित्तीय वर्ष में कम से कम 400 से 500 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने के लिए शिद्दत से प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर 2018 को गांधी जयंती तक शत प्रतिशत पंचायतों और जिले को ओडीएफ करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बताते चलें कि 99वीं ओडीएफ पंचायत गोंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत कुबरा को मुख्य विकास अधिकारी ने पिछले दिनों ओडीएफ घोषित किया था। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, योजना के डिस्ट्रिक कार्डिनेटर जिया अहमद, पुष्पेंद्र पचौरी एवं सीमा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें