फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान...रात को सड़कों पर घूमता है लेडी गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान..रात को सड़कों पर घूमता है लेडी गैंग
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

महानगर की सड़कों पर रात के वक्त इन दिनों एक ऐसा लेडी गैंग सक्रिय है, जो खुद टिर्री (ई-रिक्शा) चलाता दिख जाएगा। किसी टिर्री की ड्राइविंग सीट पर सवार भोली सी सूरत वाली युवती को देख कोई भी राहगीर उसके जाल में फंस जाता है। फिर उसके साथ जो होता है, वह किसी को बताने लायक नहीं रहता। पिछले करीब एक पखवाड़े से सक्रिय इस गैंग की दहशत लगातार बढ़ रही है।

रात में स्टेशन के इर्द-गिर्द जमे रहने वाले टिर्री व ऑटो चालक भी इनकी दहशत में हैं। वह सीधे-सीधे धमकी देती हैं कि अगर उनके धंधे में टांग अड़ाई तो पुलिस की मदद से तुम्हारा धंधा बंद करा दिया जाएगा। ऐसे में अन्य टिर्री व ऑटो वाले भी दहशत में हैं।
विज्ञापन


टिर्री की ड्राइविंग सीट पर सवार रहने वाले इस लेडी गैंग की कारगुजारियों पर गौर करें तो रामघाट रोड और मैरिस रोड इलाके में दो तीन युवतियां आधी रात के बाद टिर्री चलाती दिख जाएंगी।

इनके साथ हर रोज नए चेहरे वाला एक युवक या अधेड़ उम्र का व्यक्ति भी दिखाई देता है। कभी वह इनके साथ ड्राइविंग सीट पर बैठता है तो कभी वह सवारी बनकर पीछे सवार रहता है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यह सवारी को बैठाते हैं। खास बात है कि यह एक सवारी को ही शिकार बनाते हैं। रात में अकेली ड्राइवर युवती के साथ एक अन्य मर्द को सहयात्री समझ कोई भी जाल में फंस जाता है।

जैसे ही यह यात्री अपने ठिकाने पर पहुंचने वाला होता है तो उससे जो भी माल होता है, डरा धमकाकर ले लिया जाता है। अगर न दे तो उससे सीधे कहा जाता है कि अगर बात न मानी तो छेड़खानी का आरोप लगाकर अभी पुलिस को बुला लिया जाएगा। इतना सुनते ही कोई भी यात्री सकपका जाता है और बात मानते हुए वह अपनी जेब से माल निकालकर दे देता है। इसके बाद लेडी गैंग वहां से खिसक लेता है और अब यात्री खुद को ठगा सा महसूस करता रह जाता है।
विज्ञापन


दो दिन पहले इस तरह की वारदात के वक्त रामघाट रोड पर चलने वाला एक ऑटो चालक अचानक अवंतिका कालोनी के पास यात्री व लेडी गैंग के बीच हो रही तू तू मैं मैं को देख रुका और बात समझ विरोध किया तो उसे धमकाकर चलता कर दिया। बाद में उसका पीछा कर चेतावनी दी कि उसके धंधे में टांग न फंसाए। कुल मिलाकर रात को अगर किसी टिर्री ऑटो में सफर करें तो देख समझ कर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें