फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पशु बांधने पर हाथी पुल पर चले ईंट पत् थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु बांधने पर हाथी पुल पर चले ईंट पत्थर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले इलाके हाथीपुल के नीचे मंगलवार देर शाम पशु बांधने को लेकर दो समुदाय विशेष के परिवारों में हुए झगड़े में ईंट-पत्थर चल गए। इस दौरान मारपीट और पथराव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा शांत हो गया। इस झगड़े में ईंट लगने से एक महिला सहित तीन-चार लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस तैनात है और दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार देहली गेट के हाथी पुल के नीचे के मोहल्ले के रहने वाले जमुना दास यादव भैंस पालते हैं। उनके घर के ठीक सामने माजिद का मकान है। माजिद का आरोप है कि जमुना दास अपनी भैंसों को उनके दरवाजे के पास बांधते हैं, जिनसे गंदगी होती है। कई बार इसे लेकर टोकाटाकी की गई है।

माजिद के भाई अजमत ने मंगलवार देर शाम फिर पशुओं को लेकर विरोध किया तो जमुना दास ने यह कहकर बात टहला दी कि जब कई साल से पशु बंधते आ रहे हैं तो तुमको क्या दिक्कत है। इस बात पर दोनों में गाली गलौज शुरू हुई और दोनों के परिवार आमने-सामने आ गए।

इस दौरान दोनों में मारपीट के दौरान ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। इससे करीब 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खबर पर देहली गेट के साथ-साथ कोतवाली, सासनी गेट आदि थानों की पुलिस व सीओ प्रथम पहुंच गए।

एसओ देहली गेट के अनुसार इस झगड़े में महिला नीलम सहित कुछ अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायल दोनों परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इनको इलाज के लिए भेजा गया है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कल भी हुआ था झगड़ा

यहां बताया गया है कि माजिद पक्ष का सोमवार को भी अपने ही समुदाय के कुछ लोगों ने परिवार की युवती से छेड़खानी के विवाद में झगड़ा हुआ था। मगर वह बात लोगों ने जैसे तैसे शांत कराकर वहीं खत्म करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें