फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीटू का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्य मेरे साथ हैं और रहेंगे : नीटू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भाजपा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू सोमवार देर रात अलीगढ़ पहुंचे। मंगलवार को वह बन्ना देवी स्थित पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह के कार्यालय पर पहुंचे तो समर्थकों ने फूलमालाएं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर उपेंद्र भान पचौरी को भी सभी ने बधाई दी।

यहां पर योगेश शर्मा एडवोकेट, शशिपाल सिंह, भजनलाल कश्यप, सत्यवीर सिंह चौहान, थान सिंह बघेल, महराज सिंह कश्यप, गोपाल पंडित, दीप चौहान सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे। इन सभी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई दी। अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


सवाल : पहली जुलाई से आपके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू हुई और अब एक महीने बाद पहली अगस्त तक पूरा राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। आप बसपा से भाजपा में आ चुके हैं। बहुत कुछ बदल गया है। अब कैसा लग रहा है..? आपकी कुर्सी सुरक्षित है या नहीं..?
जवाब : अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जिला पंचायत के सभी सदस्य अब हमारे साथ हैं। अब कोई गतिरोध नहीं है। मेरे पास पूर्ण बहुमत पहले से ही था और अब भी है। बसपा से भाजपा में आने के बाद काफी राहत महसूस हो रही है। यकीनन एक महीने में बहुत कुछ बदल गया है।

सवाल : आपके पास जितने जिपं सदस्य थे। उतने लोग अब भी मौजूद हैं..? या बसपा के जिपं सदस्य अब आपके साथ नहीं है..? क्योंकि बसपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा है कि वह अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं।
जवाब : मैं शुरुआत से एक ही बात कह रहा हूं कि जिला पंचायत का सदन सभी जिला पंचायत सदस्यों का है, ये सदन दलगत राजनीति से ऊपर है। इसमें अधिकांश जिपं सदस्य हमेशा से मेरे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। जो कुछ जिपं सदस्य बहकावे में इधर उधर चले गए हैं वह भी हमारे साथ आ रहे हैं। वह हमारे ही परिवार का हिस्सा हैं अब सबकी नाराजगी दूर हो रही है। बसपा क्या कर रही है..? अब ये उनके ही नेता बेहतर बता सकते हैं।

सवाल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के बाद कैसा लगा..? भाजपा और बसपा के माहौल में कितना अंतर है..? कौन सी पार्टी का माहौल बेहतर है..?
जवाब : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या से मिल कर बहुत अच्छा लगा। भाजपा के शीर्ष नेता बेहद ऊर्जावान हैं। उनके साथ काम कर अच्छा लगेगा। यहां का माहौल पूर्णयत: लोकतांत्रिक है। क्योंकि अब मैंने बसपा छोड़ दी है इसलिए वहां के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता।

जिला सहकारी बैंक की राजनीति गरमाई

जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर और सदन में छह डायरेक्टरों के समर्थन का दावा करने वाले उपेंद्र भान पचौरी का फोन सुबह से घनघनाता रहा। कारण ये कि अमर उजाला के पहली अगस्त के अंक में पेज नंबर दो पर ‘अब जिला सहकारी बैंक में होगी उठापटक’ शीर्षक से प्रकाशित खबर ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह यादव और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ा दी थी।

गौर हो कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह यादव जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर भी काबिज हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद से शिवपाल सिंह यादव के करीबी राजपाल सिंह यादव की कुर्सी पर लगातार अविश्वास का खतरा मंडरा रहा है। उनके कार्यकाल के कुछ चर्चित प्रकरणों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


उनकी शिकायतें भी लखनऊ तक पहुंच रही हैं। ऐसे में जयवीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद उपेंद्र भान पचौरी ही चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास सदन में बहुमत साबित करने के लिए संख्याबल भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें