कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी पहली प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलएलएम और एमएससी (एग्रोनॉमी) पाठ्यक्रमों के लिए 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 7 जुलाई को चौथे दिन 68 और छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में 290 छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी कंप्यूटर साइंस और एग्रीकल्चर सहित कुल 26 पाठ्यक्रमों में छात्रों को योग्यता के आधार पर वरीयता से प्रवेश दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में परिसर के पाठ्यक्रमों में कुल 222 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया।
कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी पहली प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलएलएम और एमएससी (एग्रोनॉमी) पाठ्यक्रमों के लिए 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।